November 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मूसेवाला हत्याकांड – आरोपी गैंगस्टर टीनू पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार

चंडीगढ़ ,02 अक्टूबर (आरएनएस)। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी दीपक टीनू नाटकीय तरीके से पंजाब पुलिस की अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की हिरासत से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि मूसेवाला हत्याकांड में चार्जशीटेड टीनू को लेकर मानसा के सीआईए इंचार्ज अपनी प्राइवेट गाड़ी से मानसा जा रहे थे, तभी मौका देखकर वह फरार हो गया।
टीनू को किसी से मिलने के लिए जेल से बाहर निकाला गया था।
मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस उसे 4 जुलाई को दिल्ली की तिहाड़ जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी।
सीआईए प्रभारी की भूमिका संदेह के घेरे में है और पुलिस ने उसके भागने पर चुप्पी साध रखी है।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गैंगस्टर को आधी रात को जेल से क्यों निकाला गया और उसे कहां ले जाया जा रहा था। उसे पकडऩे के लिए विशेष रूप से पंजाब-राजस्थान सीमा पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
टीनू के हिरासत से फरार होने पर मूसेवाला की मां चरण कौर ने पुलिस पर जेलों में गैंगस्टरों की मदद करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि टीनू जेल से कैसे भाग निकला।
मूसेवाला की 29 मई को मनसा जिले के जवाहरके गांव में छह शार्प शूटर्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अन्य ख़बरें

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

Newsdesk

देश के पहले परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर नेताओं ने उनको किया नमन

Newsdesk

सिख धर्म के सातवें गुरु हर राय के ज्योति ज्योत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी सहित कई नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment