38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का टीजर जारी, भगवान राम के लुक में छा गए अभिनेता

हाल में साउथ अभिनेता प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का पोस्टर सामने आया था। फिल्म अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी। इसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका अदा करेंगे। अब मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। अयोध्या में एक भव्य कार्यक्रम में इसका टीजर रिलीज हुआ है। इसमें राम के अवतार में प्रभास का अलहदा अंदाज उभर कर सामने आया है। आइए जानते हैं कि कैसा है फिल्म का टीजर। प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। इसमें प्रभास भगवान राम की भूमिका में खूब जंच रहे हैं। हाथों में धनुष-बाण लिए वह एक्शन अवतार में नजर आए हैं। टीजर वह कहते हुए दिखे, आ रहा हूं अधर्म का विध्वंस करने। इसमें रावण की भूमिका में अभिनेता सैफ अली खान का लुक काफी खतरनाक लग रहा है। फिल्म के टीजर का वीएफएक्स बेजोड़ लग रहा है। सोशल मीडिया पर आदिपुरुष का टीजर वायरल हो गया है। लोग फिल्म से प्रभास के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि जब फिल्म रिलीज होगी, तो सिनेमाघरों में जय श्रीराम के नारे गूजेंगे। वहीं, कुछ लोग टीजर की ओलचना भी कर रहे हैं। प्रभास के क्रिटिक्स का मानना है कि उनका यह टीजर कार्टून है। कुछ यूजर टीजर देखकर इसे एनिमेशन फिल्म बता रहे हैं। आदिपुरुष में प्रभास के साथ अभिनेत्री कृति सैनन की जोड़ी बनी है। कृति फिल्म में प्रभास के अपोजिट सीता के किरदार में दिखेंगी। फिल्म में सनी सिंह प्रभास के छोटे भाई की भूमिका में दिखने वाले हैं। इस प्रकार वह लक्ष्मण की भूमिका को पर्दे पर उकेरते दिखेंगे। इस फिल्म को भूषण कुमार की टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्ममेकर ओम राउत ने इसके निर्देशन का काम संभाला है। अभी रामायण पर आधारित कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। मधु मंटेना भी रामायण का 3डी वर्जन बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण को सीता की भूमिका में देखा जा सकता है। ऋतिक रोशन रावण का किरदार निभाते हुए दिख सकते हैं। अलौकिक देसाई की फिल्म द इनकारनेशन सीता पर भी काम चल रहा है। इसमें कंगना रनौत अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading