22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

वानरास्त्र बनेंगे आर्यन खान, धमाके के साथ करने जा रहे हैं डेब्यू!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान काफी समय से सुखिऱ्यों में हैं। जब से उनका नाम ड्रग्स केस में आया तब से वह लगातार चर्चाओं में हैं। जी हाँ और उनका नाम इन दिनों हर तरफ छाया हुआ हैं। जी दरअसल आर्यन खान ने अभी सिनेमा में कदम नहीं रखा है लेकिन अब आर्यन खान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जी हाँ और इस खबर को सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। जी दरअसल, खबर है कि आर्यन खान जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाले है।आर्यन खान को लेकर फैंस खबर आई थी कि वो राइटर बनना चाह रहे है लेकिन अब जानकारी मिल रही हैं कि वो एक फिल्म में अहम रोल करते हुए दिखाई देंगे। आपको बता दें कि बीते दिनों ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई है और अब खबर है कि इस फिल्म के दूसरे पार्ट में आर्यन खान नजर आएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि, ब्रह्मास्त्र-2 में आर्यन खान वानरास्त्र का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि आर्यन खान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जी हाँ और इस पोस्टर को आर्यन खान के एक फैन पेज ने क्रिएट किया है। आप देख सकते हैं इस पोस्टर में आर्यन खान खड़े हैं और उनके आस-पास आग दिख रही हैं। वहीं बैकग्राउंड में आप देखें तो शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन मेंआर्यन खान, यंग वानरास्त्र के रूप में। लिखा है।अब इसी को देखते हुए कहा जा रहा है वह डेब्यू के लिए तैयार हैं। वैसे आर्यन खान की इस फोटो में फिल्म की तारीख भी लिखी है। पोस्टर देखने के बाद फैंस में खुशी का ठिकाना नहीं हैं और वह तारीफों के पूल बाँध रहे हैं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए वेलकम किंग खान अगेन लिखा। इसके अलावा कई यूजर्स खुश हो रहे हैं।

अन्य ख़बरें

सनबर्न फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग पार्टी में ह्यूगेल और मोचाक समापन करेंगे

Newsdesk

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

Leave a Comment