38.5 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

रितेश पांडेय-काजल राघवानी की फिल्म ‘प्रजातंत्र’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 08 अक्टूबर (वार्ता) भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडेय और अभिनेत्री काजल राघवानी की आने वाली फिल्म ‘प्रजातंत्र’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
फिल्म प्रजातंत्र का ट्रेलर फटाफट वायरल भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।फिल्म के ट्रेलर में रितेश और काजल की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है। प्रजातंत्र फिल्म राजनीति पर आधारित फिल्म है। फिल्म प्रजातंत्र का निर्माण शांति फिल्म प्रोडक्शन एवं जे एम एस इन एसोसिएशन विद मैड्स मूवीज एवम एक्सुअल मूवीज बैनर तले किया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर सुभाष यादव, समीर आफताब, अविनाश रोहरा हैं।वहीं इस फिल्म की कहानी को राकेश त्रिपाठी ने लिखा है। इस फिल्म को एच एस पवन ने निर्देशित किया है। म्यूजिक मधुकर आनंद का है।
फिल्म प्रजातंत्र के गीत विनय बिहारी, सुमित सिंह चंद्रवंशी, संतोष पुरी, सत्या सावरकर एवं सोनू सरगम ने लिखे है। फिल्म प्रजातंत्र में रितेश और काजल के साथ संजय पांडेय और विनीत विशाल जैसे कलाकार भी हैं।

अन्य ख़बरें

रिलीज के लिए तैयार सॉन्ग ‘जी लेंगे’, पलक तिवारी ने शेयर की पहली झलक

Newsdesk

जब 18 साल की नरगिस ने किया एक्टिंग डेब्यू तो नाम था ‘रोड़ा’, ऐसे बनीं सिनेमा जगत की ‘शम्मी आंटी

Newsdesk

दीनानाथ मंगेशकर: पांच साल की उम्र में संगीत की शुरुआत, नाटकों में निभाते थे महिला पात्रों का किरदार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading