27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

केदारनाथ की पहाडिय़ों में हुई बर्फबारी

रुद्रप्रयाग ,09 अक्टूबर (आरएनएस)। केदारनाथ की पहाडिय़ों में रविवार को बर्फबारी हुई जिससे यहां मौसम और भी ठंडकभरा हो गया है। हालांकि बारिश और बर्फबारी के बीच भी यात्रियों की केदारनाथ धाम में लगातार आवाजाही होती रही। वहीं निचले इलाकों में रिमझिम बारिश होती रही।रविवार को केदारनाथ सहित आसपास की ऊंची पहाडिय़ों में बर्फबारी हुई। धाम में बीते तीन दिनों से हल्की बारिश जारी है जबकि बीती सांय से केदारनाथ की पहाडिय़ों में बर्फ गिरती रही। बर्फबारी और बारिश से केदारनाथ में ठंड बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर मद्महेश्वर और तुंगनाथ की ऊंची पहाडिय़ों में भी हिमपात हुआ है। जबकि निचले इलाकों में बारिश जारी है। खराब मौसम के बाद भी तीर्थयात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। केदारनाथ में लगातार बड़ी संख्या में तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शनों को जा रहे हैं।

अन्य ख़बरें

तुष्टीकरण की राजनीति भारत की एकता और अखंडता के लिए अच्छी नहीं : गौरव वल्लभ

Newsdesk

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

‘हमें हमेशा अच्छे, शुभ और कल्याणकारी विचारों का ही चिंतन करना चाहिए’, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading