November 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कोलकाता में आग लगने से फिल्म प्रोडक्शन कंपनी का गोदाम जलकर राख, कोई हताहत नहीं

कोलकाता 13 Oct. (Rns) । दक्षिण कोलकाता के कुदघाट में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें फिल्म निर्माण कंपनी एस्के मूवीज का गोदाम जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग लगने से एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।

मौके पर मौजूद दमकल अधिकारी ने कहा, “भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण आग के तेजी से फैलने की आशंका थी। हमें आग के बेस तक पहुंचने में शुरुआती कठिनाइयों का सामना करना पड़ा क्योंकि गोदाम का मैन एंट्री प्वाइंट लोहे की छत के गिरने के बाद अवरुद्ध हो गया था। हालांकि, हमारे जवानों ने गैस कटर से छत को काटकर जल्द ही रुकावट को दूर कर लिया।”

राज्य के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बासु और राज्य के बिजली, खेल और युवा मामलों के मंत्री अरूप विश्वास, जो तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक भी हैं, मौके पर पहुंचे। एस्के मूवीज के मालिक अशोक धानुका भी पहुंचे।

सुजीत बासु ने कहा, “आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। सौभाग्य से, आग ऐसे समय लगी जब गोदाम के अंदर कोई नहीं था और इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।”

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: सेमीफाइनल में भारत ने साउथ कोरिया को 8-1 से रौंदा, खिताबी मुकाबले में होगी जापान से भिड़ंत

Newsdesk

आंध्र प्रदेश सीआईडी ने 15 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले का किया खुलासा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

इंदौर में संपन्न हुई आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक, होसबाले ने दिया शताब्दी वर्ष का लेखा-जोखा

Newsdesk

Leave a Comment