21.4 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बदरीनाथ और फिर केदार दर्शन के लिए पहुंचे मुकेश अंबानी

रुद्रप्रयाग ,13 अक्टूबर (आरएनएस)। उद्योगपति मुकेश अंबानी गुरुवार को पहले बदरीनाथ और फिर बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने बदरीनाथ में भगवान बद्री विशाल का महाभिषेक किया। इसके बाद अंबानी केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ को पांच करोड़ रुपये की भेंट स्वरूप दिए। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने गुरुवार को बद्रीनाथ पहुंच कर भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा अर्चना और भगवान का महाभिषेक किया ।
उन्होंने आधे घंटे से अधिक भगवान की पूजा अर्चना की । भगवान के दर्शन के बाद मुकेश अम्बानी ने बद्रीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी से भेंट की । बदरी केदार नाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बताया सुप्रसिद्ध उद्योग पति मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ केदारनाथ के लिए 5 करोड़ रुपए भेंट किये
प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अम्बानी ने केदारनाथ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और बाबा केदार से विश्व कल्याण की प्रार्थना की। अम्बानी सुबह पहले बदरीनाथ के दर्शनों के लिए गए। और इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से सीधे केदारनाथ पहुंचे जहां उन्होंने बाबा केदार की विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी सहित पूरी टीम ने अम्बानी का भव्य स्वागत किया। अम्बानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए ढ़ाई-ढ़ाई करोड़ रुपये दिए।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र में अवैध हथियारों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में छह युवक गिरफ्तार

Newsdesk

खड़गे के विवादित बयान पर भड़के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष से की माफी की मांग

Newsdesk

माफी मांगने का सवाल ही नहीं, बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया : सपा नेता सोनम बगवाड़ी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading