31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कश्मीरी पंडित की हत्या के पीछे सिर्फ एक आतंकवादी जिम्मेदार : जम्मू-कश्मीर पुलिस

श्रीनगर ,15 अक्टूबर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कहा कि शोपियां जिले में अपने पैतृक गांव में स्थानीय कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की हत्या के लिए एक अकेला आतंकवादी जिम्मेदार है। दक्षिण और मध्य कश्मीर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विस्तृत जांच अभी भी चल रही है, प्रारंभिक जांच से संकेत मिले है कि चौधरीगुंड गांव में कश्मीरी पंडित की हत्या के लिए एक अकेला आतंकवादी जिम्मेदार है।
हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले कश्मीर फ्रीडम फाइटर (केएफएफ) समूह के बारे में पूछे जाने पर, डीआईजी ने कहा कि यह आतंकवादियों का सिर्फ एक नकली प्रॉक्सी समूह है। उन्होंने कहा कि अगर जांच के दौरान सुरक्षा में कोई चूक सामने आती है तो इस तरह की चूक के दोषियों को दंडित किया जाएगा। शोपियां के उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने गांव का दौरा किया और कहा कि परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए जम्मू ले जाया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading