31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सोसाइटी में चले लाठी-डंडे, दो महिलाएं चोटिल

नोएडा ,21 अक्टूबर (आरएनएस)। नोएडा की हाई राइज सोसाइटीज में एक के बाद एक कई घटनाएं सामने आ रही हैं। बीती रात भी सेक्टर 78 स्थित हाइड पार्क सोसायटी अपॉर्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है की इस दौरान एक पक्ष की तरफ से सोसाइटी के सिक्योरिटी गाडरें ने भी डंडे बरसाए। इसमें दो महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोसाइटी में अध्यक्ष पद को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। पहले भी दोनों पक्षों के बीच तनातनी सामने आ चुकी है। रात में सोसाइटी में अध्यक्ष पद को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी दौरान पुष्पेंद्र और दिनेश नेगी पक्ष के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सोसाइटी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने दिनेश नेगी के पक्ष में लोगों के साथ मारपीट की। इससे सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस ने मामला शांत करवाया। पुलिस ने बताया कि 2 सिक्योरिटी गाडरें को हिरासत में लिया गया है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading