November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस हुई हादसे का शिकार, मची अफ़रा तफरी

जबलपुर से दिल्ली चलने वाली हज़रत निज़ामुद्दीन गोंडवाना ट्रेन के बी सिक्स डिब्बे में अचानक से ब्रेक शू चिपक जाने की वजह से आग लगने जैसे घटना घटित हुई है, जिससे बी सिक्स बोगी में धुंआ ही धुंआ निकलने लगा, जिसके बाद घटनास्थल में हड़कंप मच गया और कुछ यात्री अपने अपने सामान को लेकर उस डिब्बे से नीचे उतरने का प्रयास करने लगे और घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया, हालाकि रेलवे के कर्मचारियों के द्वारा आग को काबू पाने के लिए भरसक प्रयास किए गए, जिसके बाद अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग को बुझा दिया गया,जिसके बाद सफर कर रहे यात्रियों ने राहत की सांस ली,वही इस घटना की वजह से करीब 40 मिनिट ट्रेन है हरदुआ पर रुकी रही, जिसके बाद जरूरी सुधार कार्य करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया, इस घटना से किसी भी प्रकार से कोई जनहानि होने की कोई सूचना नहीं है, यह घटना कटनी के मुड़वारा स्टेशन के समीप हरदुआ में गठित हुई।

वही इस संबंध में सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया की गोंडवाना एक्सप्रेस जबलपुर से दिल्ली के लिए निकली थी जहाँ हरदुआ के पास बी सिक्स बोगी के ब्रेक शु जाम हो गए जिससे अत्याधिक धुंआ निकलने लगा,
वही रेलवे प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा सुधारकार्य करते हुए ट्रेन को रवाना किया गया है।

अन्य ख़बरें

रेल मंडल के शिविर में 135 पेंशनर्स के बने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Newsdesk

बिजली कर्मचारियों के लंबित एक्स्ट्रा वेजेस और रात्रि भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग

Newsdesk

अमरकंटक से लौट रही कार में लिफ्ट लेकर आ रहे दो युवक 5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment