25.5 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
खेल

बीसीसीआई का ऐतिहासिक फैसला, अब महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को मिलेगी बराबर मैच फीस

नई दिल्ली ,28 अक्टूबर । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आज एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। बीसीसीआई ने कहा कि उसकी ओर से महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को अब एक समान फीस दी जाएगी। बीसीसीआई ने आज अनुबंधित भारतीय महिला क्रिकेटरों के लिए वेतन इक्विटी नीति के कार्यान्वयन की घोषणा की है। पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए अब मैच फीस समान होगी।
भारतीय क्रिकेट में अब महिला और पुरुष में वेतन के तौर पर अब कोई भेदभाव नहीं रहेगा। सभी को बराबर मैच फीस मिलेगी। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने दी है। जय शाह ने इस ऐतिहासिक फैसले का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया है।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर कहा कि महिला और पुरुष क्रिकेटर्स को अब टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये और टी-20 मैच के लिए 3 लाख रुपये बतौर फीस दी जाएगी।

अन्य ख़बरें

‘मुझे यकीन है कि वह कल तक ठीक हो जाएंगे,’ ईशान की फिटनेस पर कप्तान अय्यर ने दिया अपडेट

Newsdesk

‘लाज’ भी नहीं बचा सका पाकिस्तान, बर्मिंघम में इंग्लैंड की 8 विकेट से जीत, सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’

Newsdesk

एशियन गेम्स में कैसा रहा है भारत का सफर? किस खेल और खिलाड़ी के नाम सर्वाधिक पदक? 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading