28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अमरावती में एक पुरानी इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत, दो अन्य घायल

नागपुर (महाराष्ट्र),30 अक्टूबर (आरएनएस)। महाराष्ट्र के अमरावती शहर में रविवार को एक जर्जर दो मंजिला इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर करीब दो बजे हुई. अमरावती पुलिस आयुक्त डॉ. आरती सिंह ने कहा कि शहर के प्रभात चौक इलाके में स्थित इमारत ढह गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.
जिलाधिकारी पवनीत कौर ने कहा कि इमारत ढहने के बाद मलबे में दबे लोगों के शवों को बचाव दल ने बाहर निकाला. उन्होंने कहा कि बचाव कार्य अभी भी जारी है. कौर ने कहा कि घटना की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.अमरावती नगर निगम (एएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि निगम ने इस साल जुलाई में इमारत को गिराने के लिए नोटिस जारी किया था क्योंकि यह पुरानी और जर्जर हो गई थी.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर दुख व्यक्त किया. फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रत्येक मृतक के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है. फडणवीस ने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट में कि संभाग आयुक्त को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है.

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading