November 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने जयशंकर से फोन पर की यूक्रेन युद्ध की चर्चा

वाशिंगटन, 30 अक्तूबर। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर को फोन कर यूक्रेन युद्ध, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और अन्य क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच शनिवार को बातचीत हुई। इस दौरान जयशंकर ने ब्लिंकन को आतंकवाद के खिलाफ मजबूत और स्पष्ट संदेश के साथ-साथ 26/11 के मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के उनके आह्वान के लिए धन्यवाद दिया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने शनिवार को दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत के बारे में कहा, ब्लिंकन और जयशंकर ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें आतंकवाद विरोधी सहयोग और यूक्रेन के खिलाफ रूस की निरंतर आक्रामकता का मुद्दा शामिल है। इससे पहले, जयशंकर ने शनिवार को ट्वीट किया था, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से बात करके अच्छा लगा। आतंकवाद और 26/11 की जवाबदेही पर कल उनके मजबूत और स्पष्ट संदेश के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। यूक्रेन संघर्ष और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। ब्लिंकन ने शुक्रवार को मुंबई में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद रोधी समिति (सीटीसी) के एक अनौपचारिक सत्र को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा था कि मुंबई हमलों के साजिशकर्ताओं को सजा नहीं देने से गलत संदेश जाएगा। ब्लिंकन ने कहा था, हम पर मुंबई हमलों के साजिशकर्ताओं को न्याय के कटघरे में लाने की जिम्मेदारी है, जिनमें उनके मास्टरमाइंड भी शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

Newsdesk

देश के पहले परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा के बलिदान दिवस पर नेताओं ने उनको किया नमन

Newsdesk

सिख धर्म के सातवें गुरु हर राय के ज्योति ज्योत दिवस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी सहित कई नेताओं ने किया नमन

Newsdesk

Leave a Comment