July 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

वाटर वीक का उद्घाटन करने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा 01 NOv. (Rns): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्रेटर नोएडा के एक्सपो सेंटर में सातवें इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन करेंगी। उनकी अगुवाई के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। सुबह 11 से 12 बजे के बीच शहर में वीवीआईपी रोड पर करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें अर्धसैनिक बल, पीएसी, आगरा व मेरठ जोन के पुलिसकर्मी शामिल रहेंगे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक्सप्रेस वे से होते हुए सुबह 11 बजे इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचेगी। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सुबह 11 से 12: 25 तक वह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। दोपहर 12:25 पर राष्ट्रपति इंडिया एक्सपो मार्ट से दिल्ली की ओर रवाना होंगी।

राष्ट्रपति के आगमन पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रमुख गोल चक्कर पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं सीएम के सभा स्थल के आसपास भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति के दिल्ली से ग्रेटर नोएडा आते समय नोएडा – ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात को डायवर्ट किया गया है।

अन्य ख़बरें

‘जेन जी का मतलब राष्ट्र प्रथम’, विकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में युवाओं ने पीएम मोदी से साझा किए अनुभव

Newsdesk

सरकार पेपर लीक रोकने के सख्त प्रावधानों के साथ ‘लोक परीक्षा संशोधन विधेयक’ करेगी पेश

Newsdesk

अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार, 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading