32.1 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्म मोनिका, ओ माई डार्लिंग का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव की आने वाली फिल्म मोनिका, ओ माई डार्लिंग का ट्रेलर रिलीज हो गया है। राजकुमार राव इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मोनिका, ओ माई डार्लिंग को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी है।वासन बाला द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाली हैं। मोनिका, ओ माई डार्लिंग का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 23 सेकंड के इस ट्रेलर में क्राइम, सस्पेंस और कॉमेडी का कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर की शुरुआत मोनिका ओह माय डार्लिंग गाने से होती है, जो कि फिल्म को काफी रेट्रो वाइब्स दे रहा है। फिल्म की कहानी जयंत अर्धरेकर यानी राजकुमार राव और मोनिका बनी हुमा कुरैशी की है, जहां हुमा राजकुमार राव को ब्लैकमेल करती है। इससे परेशान होकर राजकुमार राव यानी जयंत अपने पार्टनर के साथ मिलकर हुमा का मर्डर कर देता है। मर्डर के बाद जयंत इन्वेस्टिगेशन में फंस जाता है, जहां उसका इन्वेस्टिगेशन एसीपी बनी राधिका आप्टे करती है। गौरतलब है कि माचिस शॉट्स द्वारा निर्मित, फिल्म मोनिका, ओ माई डार्लिंग में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे के अलावा सिकंदर खेर, भगवती पेरुमल, आकांक्षा रंजन कपूर, सुकांत गोयल, और जैन मैरी खान जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।मोनिका, ओ माई डार्लिंग 11 नवंबर को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

मॉडलिंग की चमक-धमक और ‘बाबूजी गर्ल’ का टैग, आश्रम से मिला इंडस्ट्री का रास्ता

Newsdesk

पृथ्वी दिवस पर शिल्पा शेट्टी और राशा थडानी ने की पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक अपील

Newsdesk

प्यार की धुन सुनाने आ गए सोनू निगम और सुनिधि चौहान, रिलीज हुआ कपिल शर्मा की फिल्म का नया गाना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading