September 14, 2026
सी टाइम्स
हेल्थ एंड साइंस

कोविड: ब्रिटेन में 174 नई मौतों के साथ कुल संख्या 44 हजार के करीब पहुंची

लंदन, 2 जुलाई (IN)। ब्रिटेन में मंगलवार दोपहर तक कोविड-19 के 176 मरीजों की मौत के बाद देश में मरने वालों की कुल संख्या का आंकड़ा 44 हजार के करीब पहुंच गया है।

ब्रिटिश डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड सोशल केयर ने कहा कि देश में मरने वालों की संख्या 43,906 हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को बताया कि इन आंकड़ों में अस्पतालों, केयर होम्स और समुदाय सहित सभी जगह हुई मौतें शामिल हैं।

विभाग के अनुसार, बुधवार सुबह तक 829 मामलों की दैनिक वृद्धि के साथ कुल 3,13,483 लोग ब्रिटेन में इस बीमारी से संक्रमित हो चुके थे।

विभाग ने कहा कि बुधवार को देश में 2,26,398 परीक्षण हुए। देश में अब तक कोरोनावायरस के कुल 96,62,051 परीक्षण हुए हैं।

–IN

अन्य ख़बरें

मुंह में छाले होने पर कान में क्यों होने लगता है दर्द? जानिए दोनों के बीच क्या है कनेक्शन

Newsdesk

एफएसएसएआई ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के चलते दो खाद्य व्यवसायों के लाइसेंस किए निलंबित

Newsdesk

जब हार्ट ने दे दिया जवाब और प्रत्यारोपण ही बची आखिरी उम्मीद, तब गुजरात के मंत्री बने सहारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading