28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुड

अपने ब्लॉग की गलत व्याख्या पर मजाकिया अंदाज में अमिताभ बच्चन बोले- सच्चाई भाड़ में जाए, ये बिजनेस है

मुंबई, मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ब्लॉग पर अपनी मन की बातें करते रहते हैं। अभिनेता ने हाल ही में मजाकिया अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि उनके ब्लॉग पोस्ट को किस तरह से दर्शकों के सामने दिखाया जाता है और समझा जाता है।मेगास्टार ने अपने ब्लॉग में लिखा, “और काम जारी है, इस त्योहार की रौनक के बीच अपनों के घर जाने का न्योता जब वे ‘गणपति’ को घर लाते हैं। आशीर्वाद लेने के लिए और ब्लॉग पर लिखी बातों के अजीब-ओ-गरीब मतलब निकाले जाने की विसंगतियां, जो हंसी से भी परे हैं।”

त्योहारों के जश्न के बीच गणपति का स्वागत करने वाले घरों में जाते हुए, अमिताभ बच्चन ने खबरों में ‘सबसे पहले’ बनने की होड़ पर बात की। उन्होंने कहा कि ध्याव पाने की इस दौड़ में कई बार सच्चाई को नरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने आगे लिखा, “लोगों के बीच सबसे पहले आने की बेचैनी, ताकि उन्हें ध्यान और पैसा मिल सके, भले ही इसके लिए बात का गलता मतसब निकालना पडे या खबर देने वालों को ही भाष की सही समझ न हो। यही आज के दिन हंसी का बात है।”उन्होंने आगे लिखा, “इसे सच दिखाने के लिए फालतू और गलत बातें जोड़ देना, ताकि वह असली लगे, यह उस पल की कीमत पर किया गया बिजनेस है जो कभी हुआ ही नहीं था।”आखिर में उन्होंने लिखा, “खरीदा हुआ कंटेंट है, तो उसे अपनी लागत वसूल तो करनी ही है, यह बिजनेस है और सच्चाई भाड़ में जाए। आह मैं इंतजार कर रहा हूं कि मेरे इस ब्लॉग की बात को तोड़-मरोड़ कर क्या बनाया जाएगा और अब मैं आराम करता हूं।”

अन्य ख़बरें

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

Newsdesk

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-‘तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading