34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

एसबीआई के शुद्ध लाभ में 74 प्रतिशत का उछाल

नयी दिल्ली ,06 नवंबर। देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 74 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,265 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। एक वर्ष पूर्व समान अवधि में यह 7,627 करोड़ रुपये था।
एसबीआई ने एक बयान में कहा कि जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में उसका परिचालन लाभ वार्षिक आधार पर 16.82 प्रतिशत उछलकर 21,120 करोड़ रुपये रहा जो पूर्व में 18,079 करोड़ रुपये था।
इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय 35,183 करोड़ रुपये दर्ज की गयी, जो जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में प्राप्त हुए 31,184 करोड़ से 12.83 प्रतिशत अधिक है।
एसबीआई द्वारा प्रदान किए गए सकल ऋणों का आंकड़ा 30 सितंबर 2022 को समाप्त हुयी तिमाही में 19.93 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 30,35,071 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो एक वर्ष पूर्व उक्त अवधि में 25,30,777 करोड़ रुपये था।
इसी तरह बैंक में जमा राशि में 9.99 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी जो जुलाई-सितंबर 2021 में 38,09,630 करोड़ रुपये से बढ़कर 41,90,255 करोड़ रुपये हो गयी जबकि चालू खाता बचत खाता (कासा) जमा राशि 5.35 प्रतिशत बढ़कर 17,97,752 करोड़ रुपये दर्ज की गयी।
एसबीआई का आलोच्य तिमाही में शुद्ध अवरुद्ध ऋण (एनपीए) अनुपात 0.72 प्रतिशत सुधरकर एक प्रतिशत से नीचे 0.80 प्रतिशत पर आ गया। इसी तरह सकल एनपीए 1.38 प्रतिशत घटकर 3.52 फीसदी दर्ज किया गया।

अन्य ख़बरें

देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए संसदीय समिति की जल्द होगी बैठक

Newsdesk

‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ भविष्य के भारत के लिए तैयार कर रही मजबूत वर्कफोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण और व्यापार में सुगमता के लिए मजबूत परीक्षण अवसंरचना अत्यंत महत्वपूर्ण है: प्रल्हाद जोशी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading