June 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शिट्टी ने किया कला प्रदर्शिनी का उद्घाटन

मथुरा ,10 नवंबर (आरएनएस)। देश के प्रसिद्ध चित्रकार पदमश्री कृष्ण कन्हाई की चित्र प्रदर्शिनी का उद्घाटन पछले दिनों फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, साथ में महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे ने किया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता शाइना एनसी, कल्पना शाह तथा अनेके गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह प्रदर्शिनी ताओ आर्ट गैलरी, वरली, मुम्बई में आयोजित की गयी थी। चार दिन चली इस प्रदर्शिनी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले तथा सुधीर मुनगंटीवार, सांस्कृतिक कार्य, वन एवं मत्स्यव्यवसाय मंत्री, महाराष्ट्र ने भी अवलोकन किया। प्रदर्शिनी मुम्बई वालो के लिये अनोखी प्रदर्शिनी है वृंदावन से कृष्ण मुम्बई पधारे है। ये ऐसे भक्ति मय चित्र है इसमे हमारे देश की संस्कृति तथा भारत का इतिहास दिखाई देता है। उन्होने कहा ये चित्र इतने सुन्दर है तो वास्तव में कृष्ण कितने सुंदर होंगे तथा कृष्ण कन्हाई के चित्रों की प्रशंसा करते हुये कहा कि ऐसी अद्भुत चित्र प्रदर्शनी मुंबई में पहली बार आयोजित की गई है। प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी ऐसी प्रदर्शिनी होनी चाहिये सभी नेताओं ने कृष्ण कन्हाई द्वारा बनाये गये श्री अटल बिहारी वाजपेयी के पोर्ट्रेट जो संसद भवन मे लगा है उसकी बहुत प्रशंसा की। कृष्ण कन्हाई ने इस तरह के चित्रों की प्रदर्शनी मुंबई मे पहली बार आयोजित की थी। इन चित्रों में आधुनिक तथा पारंपरिक शैली को मिश्रित करके समयकालीन बनाया गया था । इस चित्रकला प्रदर्शनी का सैकड़ों लोगों ने अवलोकन किया तथा भूरी भूरी प्रशंसा की।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने अलका याग्निक, ममूटी समेत 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए

Newsdesk

भारत के महत्वपूर्ण खनिज मिशन को गति मिली: 56 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की सफलतापूर्वक नीलामी

Newsdesk

पटना के बेऊर जेल में भारी अनियमितताओं का खुलासा, तत्कालीन जेल अधीक्षक नीरज झा निलंबित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading