September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में दीपिका के नाम पर लगी मुहर, बनेंगी रणबीर की मां

ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के एक सीन में दीपिका पादुकोण की झलक साफ दिखाई पड़ती है, जिसे देख प्रशंसक खुशी के मारे उछलने लगे हैं। उन्हें यकीन हो चुका है कि दीपिका अगले भाग में होंगी और रणबीर कपूर की मां का अमृता का किरदार निभाएंगी। आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस सीन पर क्या चर्चा हो रही है। फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब उसमें अमृता की हल्की झलक दिखाई दी थी, जिसके बाद लोग अंदाजा लगा रहे थे कि यह दीपिका हैं। फिल्म की ओटीटी रिलीज ने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 में दीपिका के होने की पुष्टि कर दी है। इसमें दीपिका का एक सीन शामिल हैं, जिसमें वह नन्हे शिवा को गोद में उठाए दिख रही हैं। अयान मुखर्जी ने भी बताया था कि फिल्म के ओटीटी वर्जन में कुछ और दृश्य जोड़े गए हैं। पार्ट 2 की कहानी देव के किरदार के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो शिवा यानी रणबीर के पिता हैं, लेकिन देव होगा कौन, इसे लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। पार्ट 1 में ब्रह्मास्त्र की रक्षा की जिम्मेदारी लेने वाले गुरु अमिताभ बच्चन ने देव-अमृता के बारे में बताया था। तभी से दर्शकों के बीच जिज्ञासा थी कि आखिर अगले भाग में अमृता का किरदार निभाएगा कौन। अब आखिरकार इससे पर्दा हट चुका है। अब उनके जोड़ीदार देव का इंतजार है। दीपिका-रणबीर को मां-बेटे के किरदार में देखना हर किसी के लिए एक अलग अनुभव होगा, क्योंकि दोनों अब तक एक-दूसरे के साथ रोमांस करते दिखे हैं। वे ये जवानी है दीवानी, बचना ऐ हसीनों और तमाशा जैसी फिल्मों में साथ दिख चुके हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी हैं। फिल्म कुछ मायावी अस्त्रों की कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों को नया और अद्भुत अनुभव देती है, क्योंकि फिल्म में वीएफएक्स इफेक्ट ऐसा है, जो शायद आप पहली बार देखेंगे। यह फिल्म वीएफएक्स समेत टेक्नोलॉजी के प्रयोग से अनूठी बनी है। दीपिका बहुत जल्द शाहरुख खान की फिल्म पठान में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके खाते से ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर भी जुड़ी हुई है, जिसमें वह खतरनाक एक्शन करती दिखेंगी। दीपिका हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न के हिंदी रीमेक में अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी। फिल्म को चर्चित निर्देशक अमित शर्मा निर्देशित करेंगे। वह साउथ के मशहूर निर्देशक नाग अश्विन की अगली फिल्म प्रोजेक्ट के में भी काम कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading