September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गोवा में बागी विधायकों की सदस्यता खत्म करने को याचिका दाखिल करेगी कांग्रेस

पणजी 15 Nov. (Rns): कांग्रेस उन आठ विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर करने जा रही है, जिन्होंने सितंबर में गोवा कांग्रेस विधायक दल का भाजपा में विलय किया था। गौरतलब है कि 14 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, डेलिलाह लोबो, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई, अलेक्सो सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडीस ने खुद का भाजपा में विलय कर लिया था। इससे 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के मात्र तीन विधायक ही रह गए।

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा, बीजेपी ने इन विधायकों को पार्टी बदलने के लिए बड़ी रकम दी थी और कुछ को कैबिनेट में जगह देने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन उनके बीच कुछ भ्रम है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन आठ विधायकों के खिलाफ इसी सप्ताह अयोग्यता याचिका दाखिल करेगी।

कांग्रेस विधायक कार्लोस फरेरा ने कहा, हम कुछ सामग्रियों की तलाश कर रहे हैं, यही वजह है कि याचिका दायर करने में देरी हो रही है।

फरेरा ने कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि भविष्य में इस तरह के सिद्धांतहीन दलबदल न हों।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और विधायक विजय सरदेसाई ने हाल ही में आरोप लगाया था कि इन बागी विधायकों को कैबिनेट में स्थान नहीं मिला है क्योंकि उन्हें ‘खरीदा’ गया था। सरदेसाई ने कहा था, उन्हें भाजपा ने खरीद लिया हैं, इस वजह से वे किसी पद की मांग नहीं कर सकते।

इस संबंध में पूछने पर गोवा भाजपा अध्यक्ष सदानंद तनावडे ने कोई भी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

गोवा इकाई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के महासचिव दिग्विजय वेलिंगकर ने कहा कि कांग्रेस के ये आठ बागी कार्रवाई के डर से किसी पद की मांग करने की हिम्मत नहीं करेंगे। वेलिंगकर ने दावा किया, उनमें से ज्यादातर खनन सहित विभिन्न घोटालों में शामिल हैं। उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए बड़ी रकम दी गई है।

इस बीच भाजपा में शामिल होने वाले आठ विधायकों के खिलाफ दो व्यक्तिगत अयोग्यता याचिका11 नवंबर को गोवा विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावडकर के समक्ष दायर की गई हैं।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading