23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

प्रशांत किशोर ने नीतीश को घेरा, देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 7 बिहार के, फिर भी चर्चा नहीं

पटना 17 Nov. (Rns): बिहार में अपनी राजनीतिक पहचान बनाने में जुटे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। बिहार में जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रदूषण मापने वालों को कोई ज्ञान ही नहीं है।

किशोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बुधवार की रात ट्वीट कर मुख्यमंत्री को घेरते हुए लिखा, दिल्ली के वायु प्रदूषण की चर्चा है, जबकि देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में 7 शहर बिहार के हैं। नीतीश कुमार जी लगता है, प्रदूषण नापने वालों को भी कोई ज्ञान नहीं हैं या फिर सब आपके होम डिलीवरी वाले शराबबंदी से नाराज होकर गलत आंकड़े दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि किशोर जन सुराज यात्रा पर हैं।

यात्रा के 46 वें दिन बुधवार को प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ बेतिया से चलकर मझौलिया प्रखंड के सतभेरवा गांव पहुंचे थे। इस यात्रा के क्रम में किशोर नीतीश कुमार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साध रहे हैं।

किशोर ने बुधवार को यात्रा के दौरान कहा कि मेरा सपना बिहार का मुख्यमंत्री बनना नहीं है, मेरा सपना है कि अपने जीवन में ऐसा बिहार देख सकूं जहां मुंबई, गुजरात से लोग काम करने आएं।

उन्होंने कहा कि हम केवल यहां लड़ने नहीं आए हैं हम यहां लड़कर जीतने आए हैं।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading