29.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनराष्ट्रीय

माधुरी, विराट, अन्य ने घरेलू हिंसा पर ‘लॉकडाउन’ की अपील की

Madhuri Dixit Nene. (File Photo: IANS)

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)| विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित नेने और विद्या बालन जैसी हस्तियों ने एक पहल का समर्थन करने के लिए हाथ मिलाया है। इस पहल के तहत एक वीडियो बनाया गया है, जिसमें ये हस्तियां लोगों से अपील कर रही हैं कि वे अपने लिए उठ खड़े हों और दुर्व्यवहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं।

वीडियो में सितारों ने कहा, “आइए, हम घरेलू हिंसा पर एक लॉकडाउन लगाए .. यदि आप घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं, तो इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं। यह समय उठ खड़ा होने और चुप्पी तोड़ने का है। यदि आप घरेलू हिंसा के शिकार हैं .. तो कृपया रिपोर्ट दर्ज कराएं।”

क्रिकेटर रोहित शर्मा, अभिनेता राहुल बोस, फरहान अख्तर और फिल्म निर्माता करण जौहर भी वीडियो में हैं।

इस पहल को अक्षरा केंद्र ने स्पेशल सेल फॉर वूमन एंड चिल्ड्रेन के साथ मिलकर शुरू किया है।

अन्य ख़बरें

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है तेलंगाना पुलिस : केटीआर

Newsdesk

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading