May 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख व जेलेंस्की ने की गरीब देशों पर यूक्रेन अनाज सौदे के प्रभाव की चर्चा


संयुक्त राष्ट्र ,19 नवंबर। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लादीमिर जेलेंस्की के साथ फोन पर बात की और ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव के भविष्य और गरीब देशों पर इसके प्रभाव पर चर्चा की। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। गुटेरेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि पहल के माध्यम से काला सागर के पार भेजी जा रही खाद्य सहायता न केवल विश्व खाद्य कीमतों को कम करने में सक्षम हो और गरीब देशों को राहत प्रदान करे।
गुटेरेस ने ब्लैक सी ग्रेन इनिशिएटिव के 120 दिनों के लिए हुए नवीनीकरण का स्वागत किया। यह 19 नवंबर को समाप्त हो रही थी।
रूस और यूक्रेन ने काला सागर बंदरगाहों से अनाज और उर्वरकों के निर्यात के सौदे को और 120 दिन के लिए बढ़ाने पर अपनी सहमति दी।

अन्य ख़बरें

बीजिंग में डब्‍ल्‍यूएमसीसी की 35वीं बैठक: सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर भारत और चीन की सहमति

Newsdesk

अमेरिका ने तिब्बती नेता पेन्पा त्सेरिंग को दी बधाई, सीटीए के साथ सहयोग जारी रखने की जताई प्रतिबद्धता

Newsdesk

एसी गैस लीक से छह नवजातों की मौत, जांच शुरू

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading