23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

राहुल गांधी ने फोन कर संजय राउत के स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी राजनीतिक असहमति को दरकिनार करते हुए शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत को फोन कर उनका हालचाल पूछा। राउत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में अपने व्यस्त कार्यक्रम से रविवार देर रात फोन कर उनके सेहत के बारे में पूछा।

करीब 110 दिन जेल में बिताने के बाद पिछले सप्ताह जमानत पर रिहा हुए राउत से राहुल गांधी ने कहा, हम आपके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।

राउत ने ने कहा, कुछ मुद्दों पर गहरे मतभेदों के बावजूद अपने राजनीतिक सहयोगी का कुशलक्षेम पूछना मानवता की निशानी है।

सेना (यूबीटी) के नेता ने कहा कि आज के राजनीतिक कटुता के माहौल में ऐसा आचरण दुर्लभ होता जा रहा है।

राउत ने कहा, मैं एक राजनीतिक सहयोगी के पीड़ा को महसूस करने के लिए राहुल गांधी की सहानुभूति की सराहना करता हूं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में प्यार और करुणा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इसकी प्रशंसा हो रही है। उनकी इस विशेषता से रोज हजारों लोग उनसे मिलने आ रहे हैं।

जमानत पर रिहा होने के तुरंत बाद राउत ने अपने खराब स्वास्थ्य के कारण यात्रा में शामिल होने में असमर्थता व्यक्त की थी, हालांकि शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता जैसे आदित्य ठाकरे और अंबादास दानवे और अन्य 11 नवंबर को गांधी के साथ नांदेड़ में उनके साथ यात्रा में शामिल हुए थे।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की सफाई, एसआईआर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के फैसलों को बताया सामूहिक

Newsdesk

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading