July 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

बाथटब में डूबने से बच्ची की मौत, तीन दिन बाद था जन्मदिन

ग्रेटर नोएडा, 22 नवंबर (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी कि 11 एवेन्यू सोसायटी में रविवार रात करीब 1 साल की बच्ची की बाथ टब में डूबने से मौत हो गई। 3 दिन बाद बच्ची का पहला जन्मदिन था। घर पर जन्मदिन मनाने की तैयारी चल रही थी। हादसे के वक्त माता-पिता ड्राइंग रूम में थे। विशाल सक्सेना का परिवार 113 एवेन्यू सोसायटी के टावर में किराए पर रहता है। रविवार रात करीब 11 बजे वह पत्नी के साथ ड्राइंग रूम में बैठे थे। उनकी 1 साल की बच्ची वही खेल रही थी। इसी बीच बच्ची अचानक बाथरूम में चली गई, जिसका पता परिजनों को नहीं चल सका। काफी देर बाद जब उन्होंने बच्ची को नहीं देखा तो ढूंढना शुरू कर दिया वह बाथरूम के पानी से भरे बाथ टब में मिली। आनन-फानन में बच्ची को ग्रेनो वेस्ट के यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचाया ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की।

अन्य ख़बरें

तेलंगाना हाई कोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी को डाइड्रा कमिश्नर रंगनाथ की जगह लेने का आदेश दिया

Newsdesk

असम: कारखाना विस्फोट में 4 श्रमिकों की मौत के बाद 5 गिरफ्तार

Newsdesk

नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए दिल्ली से मुंबई तक 29 शहरों में कैंपस प्लेसमेंट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading