23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नेपाल के पीएम देउबा ने रिकॉर्ड 7वीं बार जीता चुनाव

काठमांडु, 23 नवंबर (आईएएनएस)| नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, जो नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने इस सप्ताह के शुरू में हुए संसदीय चुनाव में रिकॉर्ड सातवीं बार जीत हासिल की है। नेपाल द्वारा 2015 में नए संविधान की घोषणा के बाद रविवार का चुनाव दूसरा संसदीय चुनाव था, जिसने हिमालयी राष्ट्र को एक संघीय, धर्मनिरपेक्ष और गणतंत्र देश के रूप में प्रतिष्ठित किया।

चुनाव आयोग के अनुसार, देउबा निर्दलीय उम्मीदवार सागर ढकाल को हराकर डडेलधुरा से फिर से चुने गए हैं।

देउबा ने डडेलधुरा सीट पर 25,534 वोट हासिल किए, जबकि ढकाल को 13,042 वोट मिले।

76 वर्षीय प्रधानमंत्री इससे पहले 2017 के आम चुनावों में इसी निर्वाचन क्षेत्र से प्रतिनिधि सभा के सदस्य चुने गए थे।

वह डडेलधुरा से 1991 से संसदीय चुनाव जीत रहे हैं और रिकॉर्ड सात बार विजयी रहे हैं।

अन्य ख़बरें

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया डब्ल्यूएचओ, जारी किए 1.5 लाख डॉलर

Newsdesk

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading