31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राजनीतिक संकट के बीच गहलोत-पायलट भारत जोड़ो यात्रा की बैठक में लेंगे भाग

जयपुर, 23 नवंबर (आईएएनएस)| राजस्थान में 5 दिसंबर को प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस संबंध में गठित समिति की बैठक में बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भाग लेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के 33 नेताओं की समन्वय समिति की पहली बैठक कांग्रेस वार रूम में बुलाई गई है। सूत्रों ने कहा कि पायलट पहले ही बैठक स्थल पर पहुंच चुके हैं, लेकिन गहलोत अभी नहीं पहुंचे हैं।

पार्टी कार्यकतार्ओं ने कहा, ‘गहलोत गुट के विधायकों द्वारा 25 सितंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बहिष्कार के कारण हुए राजनीतिक हंगामे के बाद गहलोत और पायलट पहली बार एक मंच पर होंगे।’

उन्होंने कहा, ‘घटना के करीब दो महीने बाद दोनों एक ही जगह पर होंगे। राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों के लिहाज से यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।’

पद से इस्तीफा देने वाली राज्य प्रभारी अजय माकन, जो समन्वय समिति के सदस्य भी हैं, बैठक में शामिल नहीं होंगे। हालांकि माकन का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है।

अन्य ख़बरें

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

योगी कैबिनेट में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को पांच लाख तक कैशलेस इलाज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading