28.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

5जी सेवा वाले हवाईअड्डों की सूची में शामिल हुआ नागपुर

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)| नागपुर में बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अल्ट्राफास्ट 5जी सेवा का आनंद लेने के लिए देश में हवाईअड्डों की बढ़ती सूची में शामिल हो गया है। बेंगलुरु, पुणे और वाराणसी में नए टर्मिनल अन्य तीन हवाईअड्डे हैं जिनके पास एयरटेल 5जी प्लस है।

नागपुर यह सेवा प्राप्त करने वाले देश के पहले आठ शहरों में से एक है।

‘ऑरेंज सिटी’ के अंदर और बाहर उड़ान भरने वाले ग्राहक एयरपोर्ट टर्मिनल पर हाई स्पीड 5जी प्लस का आनंद ले सकते हैं।

आगमन और प्रस्थान टर्मिनलों, लाउंज, बोर्डिग गेट, माइग्रेशन और इमिग्रेशन काउंटर, सुरक्षा क्षेत्र, बैगेज क्लेम बेल्ट, पार्किं ग क्षेत्र में यात्री अपने मोबाइल फोन पर हाई स्पीड इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र और गोवा में भारती एयरटेल के सीईओ, जॉर्ज मैथेन ने कहा, “मैं महाराष्ट्र में एक नए अध्याय की शुरुआत की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं क्योंकि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, नागपुर पुणे हवाईअड्डे के बाद एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं देने वाला राज्य का दूसरा हवाईअड्डा बन गया है। मैं इस परियोजना को जीवंत बनाने के लिए दिए गए सभी समर्थन के लिए नागपुर हवाईअड्डे के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूं।”

एयरटेल 5जी प्लस सेवा अब दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर, वाराणसी, पानीपत, गुरुग्राम और गुवाहाटी में लाइव है।

अन्य ख़बरें

धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

Newsdesk

डीएनपीए की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, 17 नवंबर को होगी सुनवाई

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी और लिकटेंस्टाइन प्रिंस एलोइस ने हैदराबाद हाउस में की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading