27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गाजियाबाद में कल तीन हजार जोड़े बंधन में बधेंगे, 1 जोड़े को मिलेंगे 75 हजार

गाजियाबाद, 23 नवंबर (आईएएनएस)| 24 नवंबर को गाजियाबाद में एक विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ये आयोजन गाजियाबाद के कमला नेहरू पार्क में हो रहा है। इसमें गाजियाबाद, हापुड़ और बुलन्दशहर के 3000 जोड़े से अधिक लोग एक साथ विवाह के बन्धन में बंधेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचने की संभावना बनी हुई है।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिक ही पात्र होगें, जिनका पंजीकरण श्रम विभाग में 1 वर्ष पुराना हो। योजना के तहत 75,000 रुपए दिये जाते हैं। इनमें से 10,000 रुपए पहले पोशाक खरीदने के लिए और 65,000 रुपए विवाह के उपरान्त श्रमिक के खाते में भेजे जाते हैं। इस समारोह में करीब 35 हजार लोगों के खाने के साथ नाश्ते का भी इंतजाम है। खाने में पूरी, सब्जी, छोले, नान और पनीर के अलावा मिठाई का भी इंतजाम रहेगा। नाश्ते में ब्रेड पकौड़ा और चाय दी जाएगी। इसका पूरा खर्चा उत्तर प्रदेश सरकार उठाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक इस विशाल सामूहिक विवाह कार्यक्रम में गाजियाबाद के 1710, बुलंदशहर के 794 और हापुड़ के 568 जोड़े शामिल होंगे। सुरक्षा की ²ष्टि से कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसमें 182 विभागीय और प्रशासनिक अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। वैवाहिक कार्यक्रम में 1863 हिंदू और 1172 मुस्लिम आदि जोड़े शामिल होंगे। मुस्लिम जोड़ों के लिए अलग से पंडाल बनाया गया है।

Three thousand couples will tie the knot tomorrow in Ghaziabad

अन्य ख़बरें

तुष्टीकरण की राजनीति भारत की एकता और अखंडता के लिए अच्छी नहीं : गौरव वल्लभ

Newsdesk

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

‘हमें हमेशा अच्छे, शुभ और कल्याणकारी विचारों का ही चिंतन करना चाहिए’, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading