27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सोसाइटी में मारपीट व हंगामा, वीडियो आया सामने

नोएडा, 25 नवंबर (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर 78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी में गुरुवार देर रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि महिलाओं से अभद्रता करते हुए घरों के बाहर लगे गमलों को भी तोड़ा गया। इसके बाद सोसाइटी के अंदर लोग जमा हो गए और देर रात तक हंगामा चलता रहा।

नोएडा के सेक्टर 78 स्थित हाइड पार्क में एओए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया। कोतवाली सेक्टर 113 के थाना अध्यक्ष शरद कांत ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात हाइड पार्क सोसाइटी में हंगामे की सूचना मिली थी। शराब के नशे में धुत होकर सोसाइटी के अंदर कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी।

दरअसल हाइड पार्क में एओए का चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद और मारपीट हो चुका था।

अन्य ख़बरें

योग करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा नुकसान

Newsdesk

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से की मुलाकात

Newsdesk

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

Leave a Comment