34.8 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मैं हमेशा से साइकिल चलाने का जबरदस्त शौकीन रहा हूं: आयुष्मान खुराना

Ayushmann Khurrana salutes frontline warriors with special poem.

मुंबई, 3 जुलाई | अभिनेता आयुष्मान खुराना महामारी के दौरान सुपर फिट रहने के लिए साइकलिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह हमेशा से साइकिल चलाने के जबरदस्त शौकीन रहे हैं। आयुष्मान ने कहा, “इस समय फिटनेस बनाए रखना ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, जिसके कारण ही हम आज संकट में हैं। फिट रहने के लिए हमें अपना तरीका खोजना चाहिए। अभी चंडीगढ़ में मैं अपने परिवार और माता-पिता के साथ समय बिता रहा हूं और यहां साइकलिंग भी कर रहा हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं अपने पूरे जीवन में साइकिल चलाने का शौकीन रहा हूं। काम के कारण मैं इसे समय नहीं पा देता था लेकिन अब दे रहा हूं। इससे न केवल मुझे फिट रहने में मदद मिल रही है, बल्कि अकेले में भविष्य की विभिन्न योजनाओं पर विचार करने का समय भी मिल रहा है।”

हालांकि, आयुष्मान चाहते हैं कि जल्द से जल्द सेट पर लौटें और अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स का काम शुरू करें।

आयुष्मान ने कहा, “मैं सेट पर लौटने का और इंतजार नहीं कर सकता। सेट से गायब हुए काफी समय हो गया है। जैसे ही प्रोडक्शन टीमें सुरक्षित तरीके से काम शुरू करने का पता लगाती हैं, मैं तुरंत शूटिंग शुरू करूंगा।”

अन्य ख़बरें

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

राख’ में बिना डायलॉग वाले किरदार से छाईं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- ‘खामोश रहकर भाव दिखाना सबसे बड़ी चुनौती

Newsdesk

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading