November 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईपीएल 2023 की नीलामी में शामिल होने के लिए तैयार कैमरून ग्रीन

पर्थ, 28 नवंबर (आईएएनएस)| टेस्ट कप्तान पैट कमिंस सहित कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को बड़ा बनाने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 से नाम वापस ले लिया है, वहीं युवा ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने पुष्टि की है कि वह आगामी आईपीएल 2023 की नीलामी में चुने जाने के लिए तैयार हैं। ग्रीन ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू के अनप्लेबल पोडकास्ट पर कहा कि 23 दिसंबर को होने वाली आईपीएल नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है और अपने पहले कार्यकाल की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह एक रोमांचक अवसर होगा।

हाल के दिनों में अपने पावर-हिटिंग से कई लोगों को प्रभावित करने वाले ग्रीन आईपीएल नीलामी में चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक होगा। उन्हें कुछ महीने पहले भारत में टी20 सीरीज के दौरान ओपनिंग करने का मौका दिया गया था।Pat Cummins

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

Newsdesk

रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का कमाल, एमपी के खिलाफ एक ही पारी में चटकाए 9 विकेट

Newsdesk

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

Leave a Comment