November 3, 2026
सी टाइम्स
खेलहेल्थ एंड साइंस

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की पूर्वसंध्या पर इंग्लैंड के कई खिलाड़ी वायरस से संक्रमित: रिपोर्ट

रावलपिंडी, 30 नवम्बर (आईएएनएस)| इंग्लैंड की पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज की तैयारियों को उसके करीब एक दर्जन खिलाड़ियों के वायरस से पीड़ित होने से झटका लगा है। सीरीज का पहला टेस्ट एक दिसम्बर से रावलपिंडी में खेला जाना है।

इंग्लैंड 17 वर्षों में पहली बार तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा कर रहा है। डेली मेल की रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया है कि बेन स्टोक्स की टीम से करीब एक दर्जन खिलाड़ी वायरस से संक्रमित हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी यह पता नहीं है कि इंग्लैंड को उस टीम में परिवर्तन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जो उसने मंगलवार को घोषित की थी।

स्टोक्स ने मंगलवार को मैच के लिए टीम की पुष्टि की थी जिसमें लियाम लिविंगस्टोन को पदार्पण करना था लेकिन टीम में कई खिलाड़ियों के संक्रमित होने से अंतिम मिनट में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह भी संभव है कि सभी खिलाड़ी क्रिकेट शुरू होने से पहले समय से उबर जाएं क्योंकि वायरस का सम्बन्ध खाने के साथ नहीं देखा जा रहा है।

एक अज्ञात टीम प्रवक्ता ने डेली मेल को बताया है कि लक्षण कोविड संबंधी नहीं हैं।

केवल पांच खिलाड़ी – जैक क्रौली, ओली पोप, जो रुट, हैरी ब्रूक और कीटोन जेनिंग्स – जो पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग एकादश का हिस्सा नहीं हैं, ने रावलपिंडी स्टेडियम में वैकल्पिक नेट सत्र में हिस्सा लिया।

अन्य ख़बरें

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा

Newsdesk

रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का कमाल, एमपी के खिलाफ एक ही पारी में चटकाए 9 विकेट

Newsdesk

वियना ओपन: अल्काराज ने डी मिनौर को हराकर जीता खिताब

Newsdesk

Leave a Comment