31.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

नवंबर में जीएसटी कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 11 फीसदी बढ़ कर 1,45,867 करोड हुआ

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)| नवंबर के महीने में देश में जीएसटी कलेक्शन 1,45,867 करोड़ रूपए रहा जो कि पिछले साल के इसी अवधि से 11 प्रतिशत ज्यादा है। वित्त मंत्रालय के डेटा से इसका खुलासा हुआ है। मासिक जीएसटी कलेक्शन पिछले नौ महीनों से लगातार 1.4 लाख करोड़ से अधिक रहा है।

आयात से मिला राजस्व 20 फीसदी ज्यादा है, जबकि देशी ट्रांजैक्शन (जिसमें सेवाओं का आयात भी शामिल है) से मिलने वाला राजस्व पिछले साल की तुलना में 8 फीसदी अधिक रहा।

नवंबर 2022 में सकल जीएसटी राजस्व 1,45,867 करोड़ रुपये था, जिसमें सीजीएसटी 25,681 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 32,651 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 77,103 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 38,635 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,433 करोड़ रुपये (रुपये सहित) था।

सरकार ने नियमित निपटान के तौर पर आईजीएसटी से सीजीएसटी में 33,997 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 28,538 करोड़ रुपये का निपटान किया है।

नियमित निपटान नवंबर के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 59,678 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 61,189 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा, केंद्र ने नवंबर में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जीएसटी मुआवजे के रूप में 17,000 करोड़ रुपये भी जारी किए।

अन्य ख़बरें

माइक्रोसॉफ्ट का स्वैच्छिक निकास कार्यक्रम शुरू, भारत समेत चार देशों के 60 हजार कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading