September 13, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कंगना की टीम ने तापसी पर अभिनेत्री के खिलाफ एकजुट होने का आरोप लगाया

Kangana Ranaut’s team accuses Taapsee Pannu of ganging up on her.

मुंबई, 4 जुलाई | कंगना रनौत की सोशल मीडिया टीम ने शनिवार को तापसी पन्नू पर आरोप लगाया कि वह अभिनेत्री के पहले किए गए संघर्षों का फल छीन रही हैं और उसके खिलाफ एकजुट हो रही हैं। टीम कंगना ने ट्विटर पर तापसी को टैग करते हुए यह आरोप लगाए हैं।

ट्वीट में लिखा है, “बाहर के कई चापलूस नियमित रूप से कंगना द्वारा शुरू किए गए मुहीम को बेपटरी करने की कोशिश कर रहे है, वे मूवी माफिया के गुडबुक में बने रहना चाहते हैं, उन्हें कंगना पर हमला करने के लिए फिल्में और अवॉर्ड मिलते हैं और वे खुलेआम महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं, शर्म आनी चाहिए तुम्हे तापसी, तुम उसके संघर्षों का फल छिन रही हो, और उसके खिलाफ एकजुट भी हो रही हो।”

हालांकि तापसी ने आरोपों का जवाब सीधे नहीं दिया। इसके बजाय उन्होंने टोनी गस्किन्स के मोटिवेशनल क्वॉट लिखते हुए कहा, हवाले से कहा कि ‘कड़वे लोगों को हमेशा’ कुछ भी सकारात्मक के बारे में कहने के लिए ‘नकारात्मक’ की आवश्यकता पड़ती है।

अभिनेत्री ने लिखा, “मेरे जीवन में कुछ चीजों का पालन किया है, खासकर पिछले कुछ महीनों में। इससे मुझे जीवन को बेहतर तरीके से देखने में मदद मिली। इससे मुझे अत्यंत शांति और नजरिया मिला, जिसे मैं साझा कर रही हूं।”

तापसी ने आगे लिखा, “कड़वे लोग। भगवान उन्हें प्यार करता है और हम यही चाहते भी हैं। उनके लिए प्रार्थना करें। उन्हें सकारात्मक के लिए कुछ भी कहने के लिए कुछ नकारात्मक की जरूरत होगी। वे आपके लिए खुश नहीं हो सकते, क्योंकि वे खुद से घृणा करते हैं। उनके साथ कड़वा मत बनो, बेहतर बनो और उनकी वृद्धि और परिपक्वता के लिए प्रार्थना करो।”

अन्य ख़बरें

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading