27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

अवैध रुप से सब्जी व फल विक्रेताओं से रंगदारी वसूली करते हुए फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

नोएडा, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)| थाना फेस 1 पुलिस ने अवैध रुप से सब्जी व फल विक्रेताओं से रंगदारी वसूली करते हुए फर्जी पत्रकार आशय पोरवाल पुत्र जगदीश नारायण पोरवाल को सेक्टर 9 बिजलीघर के पास से गिरफ्तार किया है। व्यक्ति सेक्टर 9 बिजलीघर के पास सड़क किनारें सब्जी व फलों के ठेला लगाने वाले लोगों से अवैध रुप से अपने को एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर प्रतिमाह रंगदारी वसूल रहा था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इसके खिलाफ कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि बीते कई महीनों से यह सड़कों पर लगी फल और सब्जी की ठेली वालों से रंगदारी वसूला करता था। यह अपने आप को पत्रकार बताता था और उनसे कहता था कि अगर उन्होंने इसे रंगदारी नहीं दी तो यह उनकी ठेली सड़क पर नहीं लगने देगा और इसकी शिकायत वह पुलिस और प्रशासन से करके उसे हटवा देगा। मजबूरी में आकर ठेली वाले इसे कुछ पैसे दे दिया करते थे। धीरे-धीरे इसकी डिमांड बढ़ने लगी और शिकायत पुलिस के पास पहुंच गई, जब पुलिस ने सच का पता लगाया तो वह एक फर्जी पत्रकार निकला।

अन्य ख़बरें

योग करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा नुकसान

Newsdesk

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से की मुलाकात

Newsdesk

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

Leave a Comment