22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

वरुण धवन अनीस बाज्मी की 5 मिनट का सुपरहीरो में निभाएंगे मुख्य भूमिका

फिल्ममेकर अनीस बाज्मी ने घोषणा की थी कि वह विशाल राणा और जी स्टूडियोज के साथ मिलकर एक कॉमेडी फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का अस्थायी शीर्षक 5 मिनट का सुपरहीरो रखा गया है। चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इसमें अभिनेता वरुण धवन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीस ने फिल्म की कहानी वरुण को सुनाई है और दोनों में इसको लेकर बातचीत चल रही है। सूत्र ने बताया, यह एक अनूठी सुपरहीरो कॉमेडी है, जिसमें फिल्म का मुख्य पात्र पांच मिनट के अंतराल में अपनी सभी महाशक्तियों को खो देता है। यह अनीस के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है और वह वरुण के साथ अबतक की अपनी सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल के अंत में शुरू होगी और इसे 2024 में सिनेमाघरों में लाया जाएगा। वरुण ने भी इस प्रोजेक्ट में अपनी रुचि दिखाई है।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

ग्वालियर के अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading