21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, छात्रा ने दे दी थी जान

गाजियाबाद, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)| गाजियाबाद के खोड़ा में ब्लैकमेलिंग से तंग आकर 12वीं की छात्रा के खुदकुशी करने के मामले में मुख्य आरोपी इरफान को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इरफान पर आरोप है कि उसने पहले छात्रा से दोस्ती की, फिर अश्लील वीडियो बनाई और दोस्तों में बांट दी। इससे आहत छात्रा ने सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। 18 वर्षीय छात्रा दिल्ली के कल्याणपुरी में 12वीं में पढ़ती थी। मां-बाप नोएडा की एक कंपनी में जॉब करते हैं। सोमवार को वे ड्यूटी पर गए थे। उनके पीछे छात्रा ने पंखे से फांसी पर लटककर जान दे दी। इस मामले में पड़ोस में रहने वाले इरफान के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ। छात्रा के पिता के मुताबिक आरोपी इरफान का उनके घर आना-जाना था। इस दौरान इरफान ने उनकी बेटी से दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद आरोपी ने बेटी के साथ अश्लील फोटो-वीडियो बना ली। कुछ दिनों से इरफान इस बेटी को ब्लैकमेल कर रहा था। इसके बाद आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल कर दी। न तो आरोपी के पिता ने कोई एक्शन लिया और न ही पुलिस ने कोई कार्रवाई की। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा फांसी के फंदे पर झूल गई। इस मामले में मुख्य आरोपी इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य ख़बरें

त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला तोहफा, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Newsdesk

सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सांसद संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

Newsdesk

‘एससीओ सदस्यों और संवाद साझेदारों को आमंत्रित किया’, पाकिस्तान को निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय का बयान

Newsdesk

Leave a Comment