26.5 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने ग्वालियर रवाना हुई छिंदवाड़ा परिक्षेत्र की टीम


12 महिला खिलाड़ियों का दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएगा अपना दमखम
बालाघाट। मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के अनुसार शासकीय महाविद्यालय हट्टा, जिला बालाघाट द्वारा संभाग स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चयनित महिला खिलाड़ियों की छिंदवाड़ा परिक्षेत्र की टीम राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ग्वालियर रवाना हो गई है।
राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 28 एवं 29 अक्टूबर 2026 को शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग्वालियर में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा परिक्षेत्र की टीम प्रदेश स्तर पर अपने खेल कौशल एवं प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।
टीम में कुल 12 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। दल के मैनेजर के रूप में क्रीड़ा अधिकारी डॉ. ऋषिकेश पटेल तथा कोच के रूप में क्रीड़ा अधिकारी कु. रोशनी सुलाखे खिलाड़ियों के साथ ग्वालियर रवाना हुए हैं। दोनों अधिकारी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
टीम के ग्वालियर रवाना होने पर छिंदवाड़ा परिक्षेत्र के समस्त वरिष्ठ एवं कनिष्ठ क्रीड़ा अधिकारियों तथा खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। सभी ने आशा व्यक्त की कि टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर छिंदवाड़ा परिक्षेत्र का नाम रोशन करेगी।
उक्त जानकारी शासकीय महाविद्यालय हट्टा के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सचिन तिवारी द्वारा दी गई।

अन्य ख़बरें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देवी तालाब संरक्षण पर एनजीटी की अहम कार्यवाही

Newsdesk

पानी की मांग को लेकर अनशन पर बैठे किसानों ने विधायक गौरव सिंह पारधी के सामने किया अनशन समाप्त

Newsdesk

आठ स्पीकर से गूंजा तेज DJ, सड़क पर लगा जाम; समिति संचालक समेत दो पर FIR

Newsdesk

Leave a Comment