May 6, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा ने की 100 प्रशंसकों के लिए मुफ्त ट्रिप की घोषणा

दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा ने अपने फैंस के लिए एक खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने सोमवार को अपने 100 प्रशंसकों के लिए मुफ्त ट्रिप की घोषणा की है। उन्होंने फैंस को क्रिसमस का स्पेशल गिफ्ट दिया है। दरअसल, वह हर साल क्रिसमस के मौके पर कुछ खास करते आए हैं। उन्होंने पांच साल पहले देवरा सेंटा के नाम से एक ट्रेडिशन शुरू किया था। इसी के तहत उन्होंने मुफ्त ट्रिप की यह पहल की है। देवरकोंडा ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, पांच साल पहले मैंने एक परंपरा शुरू की थी। इस साल के लिए भी मेरे पास एक आइडिया है। मैं आप लोगों में से 100 लोगों को एक पेड ट्रिप पर भेजना चाहता हूं। कृपया डेस्टिनेशन चुनने में मेरी मदद करें। डेस्टिनेशन हैं- माउंटेन ऑफ इंडिया, बीचेस ऑफ इंडिया, कल्चर ट्रिप ऑफ इंडिया और डेजर्ट ऑफ इंडिया। इस ऑफर के हिसाब से फैंस अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने जा सकते हैं।

अन्य ख़बरें

ओटीटी पर सैफ अली खान का दिखेगा नया अवतार, रसिका दुग्गल संग पहली बार जमेगी जोड़ी

Newsdesk

रश्मिका मंदाना ने पूरा किया फिल्म ‘माइसा’ का लंबा शेड्यूल, टीम के लिए लिखा इमोशनल नोट

Newsdesk

‘ताकत नहीं, जिम्मेदारी है’, सुविंदर विक्की ने बताई ‘अल्फा’ की परिभाषा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading