November 3, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

प्रभास की सालार केजीएफ फ्रेंचाइजी से होगी बड़ी, मेकर्स ने किया दावा

केजीएफ चैप्टर 1 और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी धमाकेदार फिल्में देने वाली प्रोडक्शन कंपनी हम्बेल फिल्म्स सालार का निर्माण कर रही है। प्रशांत नील को निर्देशन की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें साउथ अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल 28 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब हम्बेल फिल्म्स के संस्थापक विजय किरागंदूर और चालुवे गौड़ा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनकी सालार ब्लॉकबस्टर फिल्म फ्रेंचाइजी केजीएफ से बड़ी होगी। विजय और चालुवे ने कहा, करीब फिल्म की 80 फीसदी शूटिंग हो चुकी है। केवल क्लाइमेक्स बाकी है, जिसे हम जनवरी में पूरा करेंगे। यह हमारी अब तक की किसी भी अन्य फिल्म से बड़ी होगी। प्रभास के अलावा फिल्म में अभिनेत्री श्रुति हासन अपने अभिनय का तड़का लगाएंगी। इसे हिंदी, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। बता दें, केजीएफ की दोनों फिल्मों का बजट लगभग 180 करोड़ रुपये था।

अन्य ख़बरें

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Newsdesk

आलिया भट्ट ने छठी क्लास में शुरू कर दी थी डेटिंग, ‘कॉफी विद करण’ पर सुनाया था वाकया

Newsdesk

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

Newsdesk

Leave a Comment