22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गाजियाबाद में नए साल का जश्न मनाने होटल गई लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद, 3 जनवरी | गाजियाबाद के एक होटल में नए साल का जश्न मनाने अपने दोस्तों के साथ आई एक लड़की के साथ होटलकर्मी ने रेप किया। लड़की के दोस्त दूसरे कमरे में पार्टी मना रहे थे। लड़की पार्टी के बाद अपने कमरे में सोने आ गई थी। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी होटलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय लड़की अपने 5 दोस्तों के साथ न्यू ईयर मनाने के बाद 1 जनवरी की सुबह गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित एलिगेंट होटल पहुंची। यहां उन्होंने 3 रूम बुक किए। कमरा नंबर 113 में पार्टी करने के बाद लड़की सोने के लिए चली गई। जबकि उसके बाकी दोस्त कमरा नंबर 112 में ड्रिंक पार्टी करने लगे। पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि अधिक शराब पीने की वजह वो ज्यादा नशे में थी। इसलिए अपने कमरे में आकर सो गई।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसे महसूस हुआ कि स्वेट शर्ट पहने कोई लड़का उसके बगल में आकर लेटा है और गंदा काम कर रहा है। लड़की के उठने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने जब अपने रूम की लाइट जलाई तो कपड़े अस्त-व्यस्त थे, चादर पर खून के निशान थे। सुबह करीब साढ़े 4 बजे लड़की ने दोस्तों को कॉल कर अपने रूम में बुलाया और सारी घटना बताई। इसके बाद वे सभी रिसेप्शन पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने के लिए कहा तो कैमरा खराब बता दिया गया। इसके बाद लड़की के दोस्तों ने कॉल कर पुलिस बुलाई। पुलिस ने होटल के सभी कर्मचारियों को इकट्ठा कर एक लाइन में खड़ा किया और फिर पीड़िता से उसकी शिनाख्त परेड कराई।

इस दौरान पीड़िता ने आरोपी होटल कर्मचारी को पहचान लिया। उसकी शिनाख्त सुबोध के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को वहीं से अरेस्ट किया और थाने पर ले आई। 2 जनवरी को पीड़िता ने सुबोध के खिलाफ सेक्शन 376 में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने होटल के कमरे की बेडशीट को भी अपने कब्जे में लिया है, जिसकी डीएनए जांच कराई जाएगी।

अन्य ख़बरें

हैदराबाद में हिट-एंड-रन मामले में आर्ट डायरेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Newsdesk

लद्दाख में सरकार युवाओं को दे रही इंटर्नशिप का बड़ा अवसर, एलजी युवा इंटर्नशिप पोर्टल से जुड़ने की अपील

Newsdesk

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के नेताओं को भारतीय विरासत से जुड़े खास उपहार भेंट किए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading