27.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

नोएडा : कार चालक ने डिलीवरी ब्वॉय को मारी टक्कर, 1 किलोमीटर तक घसीटा, मौत

नोएडा, 4 जनवरी | दिल्ली में पहली जनवरी की रात एक लड़की की स्कूटी में टक्कर मारने के बाद उसे काफी दूर तक घसीटे जाने से उसकी मौत की घटना के बाद नोएडा में भी एक के बाद एक इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। एक तरफ जहां ग्रेटर नोएडा में बीटेक के 3 छात्रों को कार द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया था, वहीं अब नए साल की पहली रात 1 बजे 14ए फ्लाईओवर के पास एक कार चालक ने डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए करीब 1 किलोमीटर तक ले गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को दर्ज कराई एफआईआर में सारी घटना बयां की है। इटावा का रहने वाला कौशल यादव एक फूड कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। 1 जनवरी की रात 1 बजे उसके चचेरे भाई ने उसके मोबाइल पर फोन किया तो फोन किसी ओला चालक ने उठाया। उसने बताया कि “तुम्हारे भाई को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है और खींचते हुए करीब 1 किलोमीटर शनि मंदिर तक ले आया है और यहां से वह फरार हो गया है”। इसके बाद चचेरा भाई अमित कुमार मौके पर पहुंचा और उसने देखा कि उसका भाई वहां बेहोश पड़ा हुआ है। चचेरा भाई और अन्य परिजनों ने आनन-फानन में कौशल को पास के अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक कौशल की जान जा चुकी थी।

एक जनवरी की रात नोएडा के थाना फेस 1 इलाके में हुई इस घटना के बाद अब पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा ले रहे हैं और घटना के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। पुलिस टक्कर मारने वाले कार चालक को अभी तक ढूंढ नहीं पाई है।

अन्य ख़बरें

योग करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, नहीं तो होगा नुकसान

Newsdesk

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी से की मुलाकात

Newsdesk

राहुल गांधी ने की 1 नवंबर के रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील, बोले-लाठीचार्ज से मत डरिए

Newsdesk

Leave a Comment