21.4 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

फिल्में छोड़कर अब कॉमेडी गर्ल बन गई हैं विद्या बालन

बॉलीवुड में आने से पहले विद्या बालन ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया था। टीवी सीरियल हम पांच से विद्या बालन ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। यह एक कॉमेडी सीरियल था। इसमें विद्या बालन की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था। हम पांच सीरियल के बाद विद्या बालन ने फिल्मों की ओर अपना रुख कर लिया और उन्होंने 2003 में बंगाली फिल्म भालो थेको से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद विद्या ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 2005 में आई फिल्म परिणीता से शुरूआत करके सबका दिल जीत लिया था। इस फिल्म के लिए विद्या बालन को फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया था। इसके बाद 2006 में विद्या बालन फिल्म लगे रहो मुन्नाभाईÓ के बाद से लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ती चली गईं। विद्या बालन अब काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। 2019 में आई फिल्म मिशन मंगल के बाद से विद्या बालन ने फिल्मों से दूरी बना ली है और वह लगातार सोशल मीडिया साइट पर कॉमेडी रील्स बनाती नजर आती हैं। आपको बता दें कि विद्या बालन की शुरूआत ही कॉमेडी टीवी सीरियल हम पांच से हुई थी। अब विद्या अपना पूरा समय कॉमेडी रील्स बनाने में लगाती हैं। उनके रील्स को फैंस खूब एंजॉय करते हैं। विद्या बालन हर एक्टिंग में फिट बैठती हैं, लेकिन अगर बात कॉमेडी की हो ते विद्या की कॉमेडी काइमिंग काी अच्छी है। बहरहाल, विद्या बालन ने फिल्मों से दूरी बना रखी हैं और वह इन दिनों कॉमेडी पर फोकस करती नजर आ रहीं हैं। विद्या बालन की इन कॉमेडी रील्स को फैंस खूब एंजॉय कर रहें हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहें हैं। वैसे आपको बता दें कि जिस भी फैन का कमेंट विद्या को पसंद आता है वह उस फैन को रिप्लाई भी जरूर करती हैं।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading