21.6 C
Jabalpur
October 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज की शूटिंग इसी साल शुरू होगी

मशूहर फिल्म निर्माता हंसल मेहता भारत के स्वाधीनता संग्राम के अग्रणी नेता रहे महात्मा गांधी के जीवन पर एक वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग वह जल्द शुरू करेंगे। वह रामचंद्र गुहा की प्रतिष्ठित पुस्तकों गांधी बिफोर इंडिया और गांधी-द इयर्स दैट चेंज द वल्र्ड पर आधारित सीरीज बनाएंगे, जिसका नाम गांधी रखा गया है। महात्मा गांधी की बायोपिक में प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने गुहा से इसके राइट्स खरीदे हैं। इस सीरीज के जरिए गांधी की अनकही कहानियों को दर्शकों के बीच लाया जाएगा। यह दूसरी बार है जब हंसल और प्रतीक एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले ये जोड़ी स्कैम 1992 का हिस्सा रही है। प्रतीक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह समाज सुधारक और लेखक ज्योतिराव फुले की बायोपिक में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म वो लड़की है कहां को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इसमें उनके साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

ओटीटी ने कहानियों और महिला किरदारों को दी नई पहचान, बड़े पर्दे पर भी बढ़ीं दर्शकों की उम्मीदें : दिव्या दत्ता

Newsdesk

रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- ‘प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता

Newsdesk

टेलर स्विफ्ट का अपने शहर के लिए छलका प्यार, म्यूजिक कम्युनिटी को बताया खास

Newsdesk

Leave a Comment