26.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

रजनीकांत की फिल्म जेलर से मोहनलाल का पहला लुक जारी

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जेलर को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए पहली बार अभिनेता, मोहनलाल के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। अब सोमवार को नेलसन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म जेलर से मोहनलाल का पहला लुक जारी कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी पहली झलक साझा करते हुए लिखा, जेलर के सेट से मोहनलाल का पहला लुक। यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है। डॉक्टर एंड बीस्ट फेम नेलसन दिलीप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत और मोहनलाल पहली बार साथ दिखेंगे। फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट ऐश्वर्या राय बच्चन को साइन किया गया है। इससे पहले दोनों 2010 में आई रोबोट में साथ नजर आए थे। जेलर के अलावा रजनीकांत के फैंस को उनकी फिल्म चंद्रमुखी 2 का भी इंतजार है। इस फिल्म में उनके साथ राघव लॉरेंस और अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी नजर आएंगी। यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं’, अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Newsdesk

छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया

Newsdesk

बादशाह से अलगाव के बाद ईशा रिखी ने चुना नया रास्ता,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading