September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

वरुण धवन की भेडिय़ा इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दे सकती है दस्तक

25 नवंबर, 2022 को आई अभिनेता वरुण धवन और कृति सैनन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भेडिय़ा ने आज यानी 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 50 दिन पूरे कर लिए हैं। अब दर्शक इसके ओटीटी रिलीज का ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर फिल्म रिलीज होने के तीन से चार हफ्ते में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आती है। रिपोर्ट के अनुसार, भेडिय़ा जनवरी के आखिर में ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित भेडिय़ा के डिजिटल राइट्स जियो सिनेमा के पास हैं। दर्शक इस फिल्म को जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकेंगे। हालांकि अभी आधारिक घोषणा होना बाकी है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो भी इस फिल्म को स्ट्रीम करने के लिए आगे आ रहे हैं। करीब 60 करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म भेडिय़ा ने भारत में 68 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आईएमडीबी पर फिल्म को 8.9 रेटिंग मिली है।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading