34.8 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सुनिर खेत्रपाल ने रकुल प्रीत सिंह से मिलाया हाथ, थ्रिलर फिल्म में आएंगी नजर

लोकप्रिय अदाकारा रकुल प्रीत सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। यारियां से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली रकुल ने एक के बाद एक कई बड़ी फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अब वह जल्द निखिल महाजन के निर्देशन में बनने वाली सुनिर खेत्रपाल की अगली थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी। निर्माता खेत्रपाल बदला और केसरी जैसी फिल्में बना चुके हैं। यह फिल्म महिला केंद्रित होगी। हालांकि, फिल्म का शीर्षक निर्धारित नहीं किया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल को पिछली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर थैंक गॉड में देखा था। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। फिलहाल वह तेजस देवस्कर द्वारा निर्देशित फिल्म छत्रीवाली को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 20 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में एक सामाजिक मुद्दे को व्यंग्यगात्मक रूप से दिखाया जाएगा। इसके अलावा अभिनेत्री के पास तमिल फिल्म अयान और इंडियन 2 भी हैं।

अन्य ख़बरें

जिंदगी तय शेड्यूल की तरह नहीं चलती, इसलिए खुद को दोष न दें : ईशा कोप्पिकर

Newsdesk

प्यार, त्याग और परिवार की अहमियत याद दिलाने वाली फिल्म है ‘तेरा मेरा नाता’ : दीपिका चिखलिया

Newsdesk

श्रीदेवी की सादगी के कायल आदिल हुसैन, बोले- ‘इतनी बड़ी स्टार होकर भी हर सीन पर सुझाव लेती थीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading