September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

भोला से तब्बू का फर्स्ट लुक जारी, 30 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी मूवी दृश्यम 2 के हिट होने के उपरांत निरंतर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसके साथ ही वह इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी भोला को लेकर बिजी हो चुके है। अब अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मूवी भोला से तब्बू का फर्स्ट लुक साझा कर दिया है। जिसके साथ ही उन्होंने तब्बू का एक मोशन पोस्टर भी साझा किया है। इस मूवी में तब्बू एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देने वाली है। मूवी से उनका लुक फैंस को खूब पसंद भी आने लगा है। बताते चलें कि मूवी भोला से अजय देवगन का लुक पहले ही आ चुका है जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया जा रहा है।अजय देवगन ने अपने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मूवी भोला की एक्ट्रेस तब्बू के फर्स्ट लुक के दो पोस्टर शेयर किए हैं। इन पोस्टर में तब्बू पुलिस ऑफिसर की ड्रेस में बंदूक पकड़े हुए दिखाई दे रही है। वहीं, अजय देवगन ने एक मोशन पोस्टर भी साझा किया है। जिसमें तब्बू का पुलिसवाला अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। भोला का निर्माण अजय की प्रोडक्शन कंपनी अजय देवगन फिल्म्स ने किया है, जो 30 मार्च, 2023 को रिलीज होगी। भोला तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। कैथी 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता कार्ति मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अजय ही भोला का निर्देशन भी कर रहे हैं। इससे पहले रनवे 34 और शिवाय जैसी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अजय, तब्बू और राई लक्ष्मी नजर आएंगे। यह फिल्म 3डी में भी रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म से अजय का लुक भी सामने आ चुका है। बैकग्राउंड में तब्बू की आवाज आती है, आज रात वो हमे ढूंढ लेगा या हम उसे, बंदूक की नौकरी की है गोली तो खानी पड़ेगी। अजय देवगन ने अपने दोनों पोस्ट के साथ लिखा है, एक खाकी, सौ शौतन। फिल्म भोला तब्बू का लुक देखकर एक यूजर ने लिखा है, साल 2023 में फिल्म भौकाल मचाएगी। एक यूजर ने लिखा है, बहुत बढिय़ा पोस्टर है। एक यूजर ने लिखा है, भगवान भोलेनाथ की कृपा से फिल्म भोला हिट जाएगी। एक यूजर ने लिखा है, एक दम कड़क लुक लेडी बॉस।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading